Header Ads Widget

Responsive Advertisement

डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की 8.30 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कवायद शुरू


 

भदोही: सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की  8 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति कुर्क होगी। डीएम गौरांग राठी ने सोमवार को विजय मिश्र गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्र पुत्र रामजी मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज की 8.30 करोड़ की प्रयागराज में स्थित अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। पुलिस प्रयागराज स्थित तीन मंजिला इमारत को कुर्क करने की कवायद में जुट गया है।

जेल में निरुद्ध गैंगस्टर अभियुक्त मनीष मिश्रा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, गैंगस्टर, लूट, अपहरण, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मनीष ने आपराधिक कृत्य कर प्रयागराज स्थित बाघंबरी हाउसिंग स्कीम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन रजिस्ट्री कराया था। जल्द ही पुलिस टीम उक्त संपत्ति को जब्त करेगी।

सामूहिक दुष्कर्म सहित तीन मामलों में सोमवार को डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र एफटीसी प्रथम सुबोध सिंह की अदालत में पेश हुए, जबकि पूर्व विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और भतीजे विकास मिश्र पेश नहीं हुए। गवाह भी नहीं पहुंचे। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सभी को तलब किया। रिश्तेदार की संपति हड़पने, गैंगस्टर एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु और भतीजे विकास, मनीष मिश्र की पेशी होनी थी। सुबह 11 बजे कोर्ट में सिर्फ मनीष मिश्र ही पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 19 और 22 दिसंबर को नियत की गई है।

Post a Comment

0 Comments