Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

प्रयागराज में सेक्स रैकेट का भंडा फोड़, दूसरे घरों की छतों पर कूदकर भागी लड़कियां

 



प्रयागराज। शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित यूपी बैंक इम्प्लाइज वेलफेयर ट्रस्ट और यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की बिल्डिंग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सोमवार शाम छापा मारकर 4 युवकों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट बिल्डिंग के केयरटेकर की देखरेख में चल रहा था। छापे की खबर मिलते ही बिल्डिंग में मौजूद युवक और लड़कियां भागने लगे। कुछ युवक छत पर पहुंच गए और बगल की छतों पर कूदने लगे,जिसमें एक युवक का पैर टूट गया।

पुलिस ने बिल्डिंग को घेर लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments